<p>प्रेस क्लब शिमला के 35वें स्थापना वर्ष पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन बुधवार को ओकओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करकमलों से हुआ। 100 पन्नों की रंगीन स्मारिका में क्लब की पूरे वर्ष की स्मृतियों को समायोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के 35 वर्ष पूरे होने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित करने के लिए सदस्यों को बधाई दी। </p>
<p>उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के साथ ही प्रेस क्लब सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहा है, जो काबिलेतारीफ है। प्रदेश सरकार पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रधान अनिल भारद्वाज (हैडली), उपाध्यक्ष पराक्रम चंद, महासचिव देवेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा, सदस्य विशाल सरीन और अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।</p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…