Follow Us:

प्रदेश सरकार पेंशनरों की जायज मांगों पर करेगी विचार: CM जयराम

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर में अखिल भारतीय पेंशनर दिवस पर कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान पेंशनधारकों ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने में प्रमुख भूमिका रहती है। सीएम ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद भी सेवानिवृत कर्मचारी सरकार को राज्य के विकास के लिए नीतियों और कार्यक्रम को तैयार करने में सक्रिय योगदान देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया गया है। इस अवसर पर राज्य पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष एचआर वश्ष्ठि ने संघ की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशनरों के लिए 5-10-15 के मानदण्ड को हटाने का आग्रह किया।