Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री GS बाली ने पालमपुर के जवान अशोक कुमार की शहादत पर जताया शोक

|

मुख्यमंत्री जयाराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए पालमपुर के धेरू गांव के अशोक कुमार के शहादत पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अशोक कुमार के सर्वाच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'श्रीनगर में CISF पर आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हमले के कारण हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले जवान अशोग कुमार और असम के उप निरिक्षक गंगा राम शहीद हो गए। देश रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले दोनों वीरों को मैं नमन करता हूं। परिवारजनों के सा मेरी संवेदाए हैं।

पूर्व मंत्री ने लिखा की केंद्र सरकार को सोचना चाहिए कि पैरा मिल्ट्री फोर्सेस के हमारे जवान भी विषम और कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। देश के अंदर बैठे दुश्मन से हमारी हिफाजत करते हैं। अपने प्राणों की बाजी लगाते हैं। इन सब विषयों पर गौर करते हुए पैरा मिल्ट्री फोर्सेस के जवानों को भी पहले की तरह रेंशन का प्रावधान रखना चाहिए। उन्हें इस स्कीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। '