Follow Us:

मंत्री राजेंद्र गर्ग का कुशलक्षेम जानने IGMC शिमला पहुंचे CM जयराम ठाकुर

|

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (IGMC) शिमला पहुंचकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग का कुशलक्षेम जाना। राजेन्द्र गर्ग किन्हीं स्वास्थ्य कारणों से सोमवार शाम से अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे।