Follow Us:

बजट को लेकर होने वाली बैठकों में परिवर्तन, विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण पर होगी चर्चा

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विधायकों के साथ प्रस्तावित दो दिवसीय बैठकों के आयोजन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह बैठकें अब 17 और 18 जनवरी, 2022 को द पीटर हॉफ शिमला-4 में आयोजित की जाएंगी।

17 जनवरी, 2022 को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक सोलन, बिलासपुर व मण्डी और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएंगी।

18 जनवरी, 2022 को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा और किन्नौर जिलों में दोपहर 2 से 5 बजे तक चम्बा, शिमला, और लाहौल व स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

इन बैठकों में वार्षिक बजट 2022-23 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। विधायकों से वर्ष 2022-23 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।