Follow Us:

CM जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश आंगड़ी के निधन पर शोक जताया

पी.चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश आंगड़ी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा की भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुखद घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें।

बता दें की केंद्रीय रेल राज्य मंत्री 65 वर्षीय सुरेश अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी। आज उनका दिल्ली में ही अंतिम संस्कार हो सकता है।

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन की वजह से दिल्ली में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। वहीं उनके आवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया।