Categories: हिमाचल

CM जयराम ने दुबई में हिमाचली समुदाय को किया संबोधित, विकास में सहयोग देने का किया आहवान

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत् सायं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान दुबई में हिमाचली समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदार स्वभाव के कारण हिमाचल के लोगों ने दुनिया के हर कौने में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचली प्रवासियों का संयुक्त अरब अमीरात के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। हिमाचल के लोगों ने न केवल व्यावसायिक दुनिया में अपनी जगह बनाई है अपितु चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा योगदान दिया है। जयराम ठाकुर ने यूएई में रह रहे हिमाचलियों से हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए आगे आकर योगदान देने का आग्रह किया है।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और दुबई के विकास में हिमाचलियों के योगदान पर प्रकाश डाला। दुबई में द इंडिया क्लब जहां पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, वर्ष 1964 में खोला गया था।

उद्योग मंत्री विकम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, विशेष सचिव अबीद हुसैन सादिक, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, सीआईआई हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Samachar First

Recent Posts

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

17 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

41 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

8 hours ago