Categories: हिमाचल

CM जयराम ठाकुर पालेंगे अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पहाड़ी गाय, गौशाला निर्माण से घरों पर मंडरा रहा ख़तरा

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सरकारी आवास ओवर ओवर में गौशाला का निर्माण किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने आवास में गौशाला बनाकर पहाड़ी गाय पालने जा रहे हैं। इसलिए उनके आवास पर गौशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आज जब गौधन सड़कों पर बेसहारा मर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने आवास पहाड़ी गाय पालकर लोगों को गाय के महत्व, संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देने के लिए यह पहल कर रहे हैं। गाय का शेड ललगभग बनकर तैयार हो चुका है।&nbsp; बताया जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री के आवासओक ओवर में बन रही गौशाला के खूंटे पर पहाड़ी गाय बंध सकती है।</p>

<p>गौशाला निर्माण से ओक ओवर के नीचे बने घरों को ख़तरा पैदा हो गया है। जिसको लेकर पड़ोसियों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है की मुख्यमंत्री आवास में गौशाला व सड़क निर्माण के लिए लगाए जा रहे ढंगों से शील सूद भवन, भागीदार भवन व चरण निवास भवन को ख़तरा उतपन्न हो गया है। इस निर्माण से पेड़ों के भी गिरने का ख़तरा बढ़ गया है। जिसको देखते हुए सरकार जल्द कार्यवाही करे।</p>

<p>सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ हिमाचल में बेसहारा&nbsp; गायों की संख्या 30 हजार से 32 हजार के बीच आंकी गई है। राज्य सरकार ने दो साल पूर्व गाय के संरक्षण व संवर्धन के लिए शराब पर सेस भी लगाया। पशुपालन विभाग की माने तो गौ सेसे के माध्यम से 7.97 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल 182 गौ सदन और गौशालाएं हैं, जिनमें 108 पंजीकृत हैं। इन गौशालाएं में कुल पशु 13 हजार से 14 हजार हैं। लेकिन इस गौ सदन की स्थिति बहुत ही दर्दनाक है। इस बीच मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में पहाड़ी गाए के लिए की जा रही पहल से बेसहारा गौधन के लिए आस जगी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6819).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

4 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

4 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

4 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

5 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

9 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

10 hours ago