Categories: हिमाचल

CM जयराम ने केंद्रीय मंत्री से 25 सड़कों को NH बनाने का किया आग्रह

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यानी मंगलवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश की 25 सड़कों को नेशनल हाइवे बनाने का आग्रह किया। उन्होंने इनके स्तरोन्नय के लिए विकासात्मक कार्यों को भी स्वीकृत करने का आग्रह किया।</p>

<p>उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि 25 सड़कों के संरेखण को अन्तिम रूप दिया जा चुका है और शेष 33 स्टै्रचिज को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक विशेष भौगोलिक स्थितियों वाला पहाड़ी राज्य है और सड़कें इस राज्य की जीवन रेखाएं होने के साथ ही विकास को सुनिश्चित करने का माध्यम है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से किरतपुर नेरचौक राजमार्ग पर दोबारा कार्य आरम्भ करने के लिए हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया क्योंकि यह कुल्लू मनाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। उन्होंने पठानकोट-मण्डी तथा शिमला-मटौर सड़कों को भारी यातायात के मध्यनजर फोरलेन सड़क बनाने का भी आग्रह किया।</p>

<p>नितिन गडकरी ने इन मामलों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को मामलों पर उचित कार्रवाही करने तथा प्रगति रिपोर्ट तथा सम्भव समाधानों से उन्हें अवगत करवाने को भी कहा। उन्होंने निर्माण कार्य को सही प्रकार से करना सुनिश्चित बनाने को भी कहा ताकि पहाड़ी राज्य में दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

12 hours ago