Follow Us:

मंडी के आशीष ने थाईलैंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम जयराम ने दी बधाई

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के सुन्दरनगर क्षेत्र से संबंधित बॉक्सर आशीष चौधरी को बधाई दी है जिन्होंने आज बैंकाक में थाईलैंड अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में कोरिया के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में कोरिया के खिलाड़ी ने भी जीत हासिल करने के लिए काफी जद्दोजहद की, लेकिन आशीष के सामने वह ज़्दादा देर तक टिक नहीं पाया। आशीष को पहले से स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि वह शुरू से ही लय में थे। इसके बूते वह फाइनल में स्वर्ण पर पंच मारने में कामयाब हो पाए।

सीएम ने कहा कि आशीष चौधरी ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आशीष चौधरी ने बॉक्सर बीएस थापा के बाद नई ऊंचाईयों को छुआ है जिन्होंने 1980 में मॉस्को ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधत्व किया था।

मुख्यमंत्री ने बॉक्सर आशीष चौधरी के परिवार को भी उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीष चौधरी और हिमाचल बॉक्सिंग संघ को बधाई दी है।