Follow Us:

हम देवभूमि हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते: CM

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्विटर पर कहा कि हम देवभूमि हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते है। मुंबई में शिवसेना, कांग्रेस एवं NCP की महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है। हमारी सरकार एवं संपूर्ण देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है।