Categories: हिमाचल

CM ने प्रदेश में इलैक्ट्रॉनिक्स डिवाइसिज मनुफैक्चरिंग हब बनाने के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार को राज्य में इलैक्ट्रॉनिक्स डिवाइसिज मनुफैक्चरिंग हब बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में इस क्षेत्र में चीन पर निर्भरता बहुत अधिक है और इस पार्क के बनने से भारत स्वदेशी इलैक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने में सक्षम हो जाएगा और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर जमीन और विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आधारभूत सुविधाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क और चिकित्सा उपकरण पार्क बनाने के लिए आग्रह किया क्योंकि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने केन्द्र से इस परियोजना के लिए चुने जाने वाले तीन राज्यों में से हिमाचल प्रदेश के दावे पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में पावर जनरेशन ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन इक्यूप्मेंट हब स्थापित करने के लिए का भी आग्रह किया।</p>

<p>उन्होंने राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया, इसके कारण ही राज्य इज आॅफ डूईंग बिजनेस में 17वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास और कठिन परिश्रम प्रत्यक्ष रूप से सामने हंै और विभिन्न परिणाम सरकार की विकास के प्रतिबद्धता को दर्शा रहे है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मामले राज्य मंत्री मनसुख एल मांडविया से भी बल्क ड्रग फार्मा पार्क के बारे में बातचीत की और राज्य के दावे को मजबूती से उनके सामने रखा।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

17 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

17 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

17 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

17 hours ago