Follow Us:

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे

|

Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात को वह दिल्ली से कालीकट के लिए उड़ान भरेंगे और बुधवार सुबह वायनाड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड उपचुनाव के नामांकन में शामिल होंगे।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रियंका गांधी के साथ वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। यह उपचुनाव प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में आधिकारिक एंट्री है। मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार देर रात दिल्ली लौटने की योजना में हैं।