हिमाचल

मुख्यमंत्री ने की सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर उदार योगदान की अपील

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर  प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सेना में हिमाचल प्रदेश के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है तथा छोटे से इस राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के वीर योद्धाओं ने देश की सीमाओं की बहादुरी से रक्षा करते हुए चार परमवीर चक्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर बाहरी आक्रमण हुए हमारे बहादुर सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में कभी पीछे नहीं रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर बलिदान होने वाले इन जवानों के परिवारों की उचित सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि युद्ध पीड़ितों तथा भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है तथा जनता का सहयोग भी इस अहम कार्य में अपेक्षित है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर वे बढ़-चढ़कर व उदारतापूर्वक से अपना योगदान दें ताकि इस धनराशि से सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों  की अधिक से अधिक मदद की जा सके।

Kritika

Recent Posts

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

4 mins ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

11 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

11 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

14 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

15 hours ago

Mandi News: कोटली में बागवानी को मिलेगा नया आयाम, समराहन में बनेगा एचपी शिवा संस्थान

Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…

15 hours ago