Follow Us:

मंड क्षेत्र में बाढ़ का आज निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

|

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज क्षेत्र में मंड क्षेत्र में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए दोपहर बाद जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का हेलीकॉप्टर तकरीबन 12:30 बजे के करीब शिमला के अन्नाडेल मैदान से उड़ान भरेगा.

वहीं करीब 1:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का हेलीकॉप्टर पठानकोट एयर बेस पर लैंड करेगा. इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एयरफ़ोर्स के हेलीकॉप्टर में सवार होकर मंड क्षेत्र में आई बाढ़ का हेलीकॉप्टर से दौरा करेंगे.

इसके उपरांत तकरीबन 1:45 पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर वापिस पठानकोट एयरबेस पर लैंड करेगा. तकरीबन 2:00 मुख्यमंत्री का काफिला डमटाल के लिए बाय रोड रवाना होगा. 2:15 बजे मुख्यमंत्री डमटाल टेंपल पहुंचेंगे और यहां पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रिलीफ कैंप में का निरीक्षण भी करेंगे.

इसके उपरांत 5:00 बजे मुख्यमंत्री का काफिला इंदौर विधानसभा में पहुंचेगी जहां पर मंड क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे. 5:30 बजे मुख्यमंत्री का काफिला वापस पठानकोट एयरबेस पहुंचेगा 5:35 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वापस शिमला के अन्नाडेल मैदान के लिए उड़ान भरेगा.