हिमाचल

22 मार्च को पीटरहॉफ में ‘विश्व जल दिवस’ कार्यक्रम, CM मुख्य अतिथि, अग्निहोत्री करेंगे अध्यक्षता

शिमला: जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विश्व जल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को होटल पीटरहॉफ में आयोजित किया जायेगा, जिसमे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरक़त करेंगे । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर विचार विमर्श एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां होंगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व जल दिवस की विषय वस्तु एक्सलरेटिंग चेंज (परिवर्तन में तेजी) है, जिसका उद्देश्य जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 से हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस आयोजित किया जा रहा है, जो जल के महत्व के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्य-6 में वर्ष 2030 तक सभी के लिए पानी एवं स्वच्छता के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।

Kritika

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

8 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

8 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

8 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

11 hours ago