Follow Us:

CM ने 15 जनवरी तक स्थगित किए सार्वजनिक कार्यक्रम

डेस्क   |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 जनवरी तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये दी।

उन्होंने ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत हमने आगामी 15 जनवरी तक हमने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आम जनता से कोविड-19 से सम्बंधित दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी आम जनता से अपील कि है

उन्होंने अपील करते हुए लिखा कि आप सबसे विनम्र आग्रह है कि कोविड-19 से सम्बंधित गाइडलाइन्स का पालन करते रहें। अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार को कोरोना से जंग में प्रदेश कि जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।