Follow Us:

CM का धर्मपुर दौरा कल, धवाली हेलीपैड और टीहरा-कमलाह सड़क का करेंगे उद्घाटन

नवनीत बत्ता |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को एक दिन के धर्मपुर दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा धर्मपुर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस दौरे में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री टीहरा से कमलाह तक बनी नई सड़क जिसका HRTC द्वारा बुधवार को सफल ट्रायल कर लिया है का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही धर्मपुर के धवाली में बने खापू हेलीपैड का भी उद्धाटन करेंगे। इसके अलावा जयराम धर्मपुर में कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

बता दें कि महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार के सशक्त मंत्रियों में से एक माने जाते हैं। जोकि अपने मंत्रालय का कार्यभार बिना किसी हस्तक्षेप के खुद ही देखते हैं और महत्त्वपूर्ण निर्णय भी अपने विभाग को लेकर खुद ही करते हैं। अब कल जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मपुर के दौरे पर होंगे तो देखने वाली बात यह होगी कि क्या महेंद्र सिंह मुख्यमंत्री से धर्मपुर के लिए कोई नया प्रोजेक्ट या कोई बड़ी घोषणा करवा पाएंगे या नहीं। क्योंकि अपने इलाके के विकास के लिए महेंद्र सिंह हमेशा ही सजग रहे हैं और प्रदेश में कोई भी मुख्यमंत्री हो धर्मपुर का विकास उनके कार्यकाल में लगातार होता रहा है।

टीहरा से कमलाह सड़क क्यों है महत्वपूर्ण

राजनीतिक रूप से देखा जाए तो इस सड़क का निर्माण का कार्य मंत्री महेंद्र सिंह के दिमाग में उसी समय आ गया था जब टीहरा से एक नए उम्मीदवार की आवाज बीजेपी की तरफ से उठने लगी थी। और नरेंद्र अत्री का नाम यहां से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में आने लगा था। अब जब इस पूरे इलाके को महेंद्र सिंह ने सड़क से जोड़ दिया है तो उन्होंने कहीं ना कहीं इलाके के लोगों की कम विकास होने की शिकायत को भी दूर कर दिया है। इस तरह से एक तीर से कई निशाने उन्होंने कर लिए हैं।