Follow Us:

CM ने प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने का केन्द्रीय रसायन मंत्री से किया आग्रह

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भेंट की। उन्होंने मंत्री से राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए सहयोग मांगा। राज्य में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल है। चयनित होने वाले तीन राज्यों में से परियोजना के लिए प्रदेश के दावे पर विचार करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक जल निकाय हैं। जिन्हें आंतरिक रूप से जोड़ा जा सकता है और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल यान सुविधा आरम्भ करने की संभावनाओं का पता लगानें का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के इस आग्रह को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार करते हुए इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।