मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्वास्थ्य से जुड़ी छः अलग अलग योजनाओं को जनता के लिए समर्पित किया है। इसमें मुख्य रूप से फ्री इलेक्ट्रानिक हेल्थ कार्ड सेवा एवं फ्री इन्सुलिन सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा Universal Health Protection Scheme, हेल्थ बुलिटेंन, हेम्योफ़ीलीक मरीजों की फ्री इलाज, मीज़ल और रूबेला के कैंपेन की भी शुरुआत गई है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने IGMC के लिए नए स्पेशल वार्ड को भी हरी झंडी दी है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह की स्कीम लॉन्च करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में अब 300 प्रकार की दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। अभी तक प्रदेश में केवल 61 दवाइयां ही निःशुल्क दी जाती थी।
वहीं वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार ये स्कीम लॉन्च की गई इसमें हिमाचल प्रदेश फ्री हेल्थ कार्ड लॉन्च करने वाला South East Asia में पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कालेज FCA की क्लीयरेंस न मिलने से अटका पड़ा है।



