Follow Us:

23 नवंबर को होगी CM की कैबिनेट, शिक्षण संस्थानों को खोलने और कोरोना के बढ़ते मामलों पर आ सकता है बड़ा फ़ैसला

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 23 नवंबर यानी सोमवार सुबह  सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर नई गाइडलाइंस तैयार की जा सकती है। क्योंकि सरकार द्वारा कैबिनेट में 25 नवंबर को सभी शिक्षण संस्थानों में दी गई छुट्टियां खत्म हो रही है। ऐसे में सरकार स्कूलों में क्लास से लगाने के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई को फिर से शुरू करने का निर्णय ले सकती है।

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कारोना के मामलों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। जिसमें कारोना के बीच दी गई छूट पर ओर अधिक सख्ती बरतने पर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही  केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर छिड़े विवाद पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा भी विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों एवम अन्य निर्णयों पर भी मोहर लग सकती है।