Categories: हिमाचल

हिमाचल चुनाव की गर्मी में पहाड़ों में सर्दी की दस्तक

<p>हिमाचल प्रदेश में सर्दी शुरू हो गई है और लाहौल-स्पीति जिले में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राज्य का यह न्यूनतम तापमान है।</p>

<p>मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों में दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंड महसूस हो रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।</p>

<p>कुल्लू जिले में मनोरम टूरिस्ट रिसॉर्ट मनाली में न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। स्वादिस्ट सेब के लिए मशहूर कन्नूर जिले के कल्पा में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। उना में राज्य का सर्वाधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऊना पंजाब से लगा हुआ है।</p>

<p>धर्मशाला का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

25 seconds ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

8 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

19 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago