Follow Us:

शिमला में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, माइनस 0.2 डिग्री रहा तापमान

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड ठंड पड़ रही है। सूबे के कई क्षेत्रों में तापमान लुढ़क कर माइनस डिग्री तक पहुंच गए है। राजधानी शिमला में आज वीरवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान गिरने से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। शिमला का तापमान माइनस 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से शिमला की सड़कों में पानी जमा गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।

सबसे कम तापमान केलांग में माइनस 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड से शिमला के सड़कों में पानी जम गया है। हाड़ को गला देने वाली सर्दी से बचने के लिए लोग आग व धूप का सहारा ले रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की पूरी उम्मीद बनी है।