Follow Us:

कांगड़ाः फतेहपुर उपचुनाव में टिकट के लिए कांग्रेस और BJP तलबगारों की सूची लंबी

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के अधीन विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद उपचुनाव में टिकट तलबगारों की भी सूची लंबी होती जा रही है। फतेहपुर का उपचुनाव काफी रोचक होगा, क्योंकि इससे पहले उक्त क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की ही टक्कर होती थी, लेकिन इस बार भाजपा से अलग होकर हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के अध्यक्ष डा. राजन सुशांत दोनों पार्टियों को सीधे-सीधे टक्कर देंगे।

कांग्रेस में स्व. सुजान सिंह के पुत्र भवानी पठानिया, कांग्रेसी नेता चेतन चंबयाल, जबकि महिला में प्रदेश कांग्रेस सचिव रीता गुलेरिया कतार में हैं, जबकि भाजपा में पूर्व प्रत्याशी रहे कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर कतार में है। वहीं, पूर्व विधायक सुजान सिंह पठानिया को चार बार विस चुनाव में हराने वाले तेजतर्रार नेता डॉ. राजन सुशांत भी चुनावी रण में कूदेंगे। भाजपा-कांग्रेस और हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी भी जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी। फिलहाल देखना यह है कि पार्टियां किस पर अपना भरोसा आजमाती हैं और जनता का वोट किसकी किस्मत को चमकाता है।