हिमाचल

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार: जयराम ठाकुर

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

चुनाव के ठीक पहले लोक लुभावन वादे कर प्रदेश की मातृशक्ति से साथ कर रही है धोखा

पहले विधान सभा चुनाव फिर लोक सभा चुनाव के पहले सम्मान निधि काफॉर्म भरवा रही है सरकार

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस चुनाव के समय प्रदेश के लोगों के साथ धोखा करके जन समर्थन हासिल करना चाहती है। इसीलिए चुनाव आते ही वह बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं करती है, झूठी गारण्टियां देती है और चुनाव के बाद भूल जाती है।

कांग्रेस को भूलना नहीं चाहिए कि झूठ और फ़रेब की राजनीति ज़्यादा दिन तक नहीं चलती है। कांग्रेस का भांडा फूट चुका है। प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। उस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का पता ही नहीं चलेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा आम चुनाव के समय कांग्रेस ने हिमाचल में दस गारंटियां दी और उन्हीं झूठी गारंटियों के नाम पर सरकार में आई। उन गारंटियों में एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने की गारंटी भी थी। जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की माताओं-बहनों से नक़ली फॉर्म भी भरवा लिए थे।

सत्ता में आने के डेढ़ साल बाद तक सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब चुनाव की तारीख़ एकदम नज़दीक आ गये तो बिना बजट में इस योजना का प्रावधान किए महिलाओं को फिर से 1500 रुपए देने की घोषणा कर दी और फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वार इस तरह के महिलाओं के साथ धोखा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहले  विधान सभा चुनाव के पहले प्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के फॉर्म भरवा रहे थे और अब जब लोक सभा चुनाव सिर पर है तो फिर से बिना बजट में योजना के लिए पैसों का प्रावधान किए ही फिर से फॉर्म भरवा रही है।  इसी से कांग्रेस सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठ रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा मातृ शक्ति से साथ फिर से धोखा करने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सब समझ चुके हैं इसलिए कांग्रेस के हथकंडे अब नहीं चलने वाले हैं। लोकसभा के चुनाव में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। इसीलिए हिमाचल प्रदेश के लोग भाजपा को भारी बहुमत देगी।

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

11 mins ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

14 mins ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

15 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

16 hours ago