Categories: हिमाचल

नशे के खिलाफ सख़्त कानून बनाने को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

<p>प्रदेश में बढ़ रहे नशे के प्रचलन के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस प्रतिनिधी मंडल ने सीएम के सामने नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार को नशे को लेकर सुझाव भी दिए।</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है और कुछ वर्षों से प्रदेश में ज्यादा प्रचलन बढ़ रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने का आग्रह किया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले मानसून सत्र में नशे को लेकर सख्त कानून बनाये कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार का पूरा साथ देगी और नशे के खिलाफ ऐसा कानून बनाये की नशे कारोबारियो को बेल तक न मिले। सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री भी नशे को लेकर काफी चिंतित नजर आए हैं और कांग्रेस ने उसने नशे के खात्मे का आग्रह किया है।</p>

<p>उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नशे को लेकर मिला है और इसके खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है और पड़ोसी राज्यों के साथ बैठक कर रोडमैप भी तैयार किया। उन्होंने कहा सरकार इसको लेकर चिंतित है और नशे के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

2 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

2 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

3 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

3 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

4 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

4 hours ago