हिमाचल

नीरज भारती के पक्ष में उतरी ज्वाली कांग्रेस, पूर्व मंत्री को निष्कासित करने की मांग

2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस की धर्मशाला में शुरू हुई दो नेताओं की जंग थमने का नाम नहीं ले रही। पहले नेता एक दूसरे के खिलाफ खुले मैदान में आ चुके थे तो अब उनके समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में रविवार को नीरज भारती के पक्ष में कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता आए। इनमें ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, नगर पंचायत जवाली सहित पंचायत प्रतिनिधि पूर्व सीपीएस नीरज भारती में नारे लगाए। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन संगठनों ने कई मांगें भी की।

कांग्रेस के प्रवक्ता संसार सिंह संसारी ने कहा कि पूर्व सीपीएस नीरज भारती एक सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा ही कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। नीरज भारती को पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थकों द्वारा उकसाया गया। धर्मशाला के कंड़ कड़ियाना में गाली-गलौच और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। नीरज भारती और सुधीर शर्मा दोनों ही कांग्रेसी हैं और अगर दोनों में मतभेद हैं तो एक जगह पर एकत्रित होकर मनमुटाव को मिटा लें। उन्होंने साथ ही हाईकमान से मांग की है कि सुधीर शर्मा को निष्कासित किया जाए।

इस मौके पर समस्त ज्वाली कांग्रेस ने एकजुट होकर कहा कि हम नीरज भारती और चौधरी चन्द्र कुमार के साथ हैं। अगर कोई उनके खिलाफ कुछ कहेगा तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इसके बाद ‘नीरज भारती जिन्दावाद’, ‘चौधरी चन्द्र कुमार जिन्दावाद’, ‘कांग्रेस पार्टी जिन्दावाद’ के नारे ज़ोरों शोरों से लगाए गए।

इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला सचिव जग्गा सनोरिया, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शशि चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष देस राज, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, पूर्व जिला परिषद प्रदीप वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिंदर राजू, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, संजय खान, कर्ण मेहरा, सुखवीर भाटिया, नगर पार्षद सीमा, नगर पार्षद पूजा, नगर पार्षद पुष्पा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, सौरभ चौधरी, संजय खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago