हिमाचल

सरकार की छवि बचाने का असफल प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता: भाजपा

कांग्रेस के नेता जगत सिंह नेगी केवल मात्र अपनी सरकार की छवि बचाने का असफल प्रयास कर रहे है और पूरी कांग्रेस पार्टी अब चुनाव के समय दी गई 10 गारंटीयो से भागती दिखाई दे रही है, ऐसा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर का कहना है।

उन्होंने कहा कि जब सत्ता में आना था तो उनके बड़े-बड़े दिग्गज नेता लगातार 10 गारंटीयो के बारे में जोर-जोर से प्रचार कर रहे थे। युवाओं को 5 लाख नौकरी, महिलाओं को 1500 रु , स्टार्टअप फंड के 680 करोड़ जैसी गारंटिया कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पहली कैबिनेट में देने का वादा किया था।

आज सरकार को बने 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं और जल्द 12 महीने भी पूरे हो जाएंगे पर यह वादे कहां गोल हो गए, यह समझ नहीं आ रहा। आज महिला अपने 1500 रु का इंतजार कर रही है और पूरे साल का जोड़ अगर लगाया जाए तो 4000 करोड रुपए प्रदेश सरकार की देनदारी 22 लाख महिलाओं के प्रति हो चुकी है।

जनता पूछ रही है की कहां गया प्रियंका गांधी का वादा, कहा गई बघेल की गारंटी।
लगता है गारंटी तीन के डब्बे में बंद को हो कर पैक हो गायी है।

उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी यह कह रहे हैं कि चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे इन गारंटीयों को पूरा कर देंगे, ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी दी गई गारंटीयों से निश्चित रूप से भाग रहे हैं। यह क्या मतलब है कि वह आज चरणबद्ध तरीके की बातें कर रहे हैं जब सत्ता में आना था तब तो उनमें बहुत तेजी थी, आज कांग्रेस के नेता आपदा का बहाना लगा रहे हैं और अपनी दी गई गारंटीयों से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के नेताओं को अपने झूठ का खामयाजा तो भुगतना ही पड़ेगा, जनता जान गई है कि सच और झूठ क्या है। कांग्रेस के नेता केवल झूठ बोलकर प्रदेश में एक छवि बनाना चाहते हैं पर ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago