हिमाचल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग, डेढ़ वर्ष में नहीं किया कोई विकास कार्य ,9 मई से भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दर्ज- राजीव बिंदल।

भाजपा लगातार कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर सवाल खड़े कर रही है। शिमला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के पेज नंबर सात का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र मे भी बहुसंख्यकवाद के बजाय अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता की बात कहीं गई है यानी हिन्दुत्व विरोधी सोच कांग्रेस के घोषणा पत्र में दिखाई देती है है। इसमें ओबीसी के आरक्षण को काट कर मुस्लिम को देने की बात कही गई है जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

वहीं राजीव बिंदल ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कॉंग्रेस इन चुनाव में बौखलाहट मे है और सीएम सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा प्रत्याशियों के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। हाई कोर्ट ने भी सुधीर शर्मा की याचिका पर सीएम को नोटिस भेजा है।

कांग्रेस डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में केवल भाजपा को गाली देने का काम किया है और सीपीएस सहित अन्य पदों पर नियुक्ति देकर फिजूल खर्ची ही बढ़ाई है एक भी विकास कार्य प्रदेश में कांग्रेस ने नहीं किया। अब जनता का असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर अनाप शनाप बयानबाजी की जा रही है।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कां भाजपा मे नरेंद मोदी एक सशक्त प्रधानमंत्री चेहरा है कांग्रेस बताए उनके पास कौन पीएम चेहरा है क्या राहुल गांधी पीएम चेहरा है जो वायनाड छोड़ रायबरेली भाग गए हैं।

वही राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 9 मई से नामांकन भरना शुरू करेंगे और नामांकन के बाद राष्ट्रीय नेता हिमाचल में प्रचार को पहुंचेंगे। हिमाचल प्रदेश में 9 मई तक पन्ना प्रमुख कार्यक्रम जारी रहेंगे ।

जबकि भाजपा के अन्य सभी मोर्चो के सम्मेलन सम्पन्न हों गाए हैं।राजीव बिंदल ने बताया किनौ मई को लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, 10 को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से राजीव भारद्वाज ,बड़सर से इंद्र दत्त लखन पाल, कूटलेहड़ देवेंद्र भुट्टो, सुजानपुर से राजेंद्र राणा , 13 मई को शिमला से सुरेश कश्यप और हमीरपुर से अनूराग ठाकुर और 14 मई को मंडी से कंगना, धर्मशाला से सुधीर शर्मा नामांकन भरेंगे।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago