Follow Us:

शिमलाः रविवार को मौसम की बेरुखी के चलते घर से बाहर नहीं निकली प्रियंका गांधी वाड्रा

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका शनिवार को शिमला पहुंची थी और अब छराबड़ा में आराम कर रही हैं। इससे पहले पांच सितंबर को वह पति राबर्ट वाड्रा के साथ छुट्टियां बिताने के लिए छराबड़ा आई थी।

बताया जा रहा है की गुपचुप तरीके से शिमला पहुंची प्रियंका गांधी अपने नए मकान में नवरात्रि का पूजन करवा रही है। उनके घर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इन सबसे दूर प्रियंका आराम करने शिमला ही हसीन वादियों में पहुंची हैं। मंगलवार को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।