Follow Us:

अगर कांग्रेस गद्दी समुदाय के व्यक्ति को देती है टिकट तो कांग्रेस की जीत पक्की: मनोज ठाकुर

|

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं आदिवासी राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य मनोज ठाकुर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री को कई चुनौतियों का सामना करना पडा़, जिनका उन्होंने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश में करोड़ों का नुकसान हुआ तथा कई लोगों की जाने चली गई, परंतु मुख्यमंत्री ने हर प्रभावित लोगों तक पहुंचकर उन्हे राहत दी मनोज ठाकुर ने कहा कि विपक्ष भी यह कहने को मजबूर हुआ कि मुख्यमंत्री हो तो सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा।

उन्होंने कहा की राज्यसभा सांसद के चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर घटिया खेल खेला जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा की पार्टी ने इन विधायकों को पूरा मान-सम्मान दिया और जिसके बदले इन विधायकों ने पीठ के पीछे छूरा घोंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक योद्धा है, जिन्हे यह बागी विधायक मिलकर भी न हरा पाए मुख्यमंत्री को हराना उनके बस की बात नही है वो चाहे जो कर ले। उन्होंने कहा की जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तथा कांग्रेस पार्टी की जीत किस प्रकार से सुनिश्चित यह हमें अभी तय करना है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 15 लाख के लगभग मतदाता हैं, जिसमेें 25 से 30 प्रतिशत के बीच गददी समुदाय का वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के 12 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गददी समुदाय की बहुबलता है। उन्होनें कहा कि चुनावों में गददी समुदाय हार-जीत में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने यह सब देख चुनावों में अन्य पदों पर गददी समुदाय को महत्व दिया, जिसमें भाजपा सफल भी हुई इसका कारण यह है कि आज 90 प्रतिशत गददी वोटर भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में भाजपा गददी समुदाय को टिकट देने वाली नही ऐसे में अगर कांग्रेस गददी समुदाय को टिकट देती है, तो कांगड़ा से पार्टी की जीत तय हैं उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से मजबूती के साथ कार्य कर रही है।