हिमाचल

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा है। कांग्रेस पार्टी के देशभक्त नेता एक-एक करके कांग्रेस पार्टी को छोड़ते चले गए। मोरार जी देसाई, कामराज जी, चंद्रशेखर जी के समय से शुरू हुआ यह क्रम गुलाम नबी आजाद तक पहुंच गया और कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। 500 सांसदों वाली पार्टी 50 सांसदों वाली बन गई और 4 जून को 50 से भी नीचे चली जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हाल भी ऐसे ही हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता पं0 सुखराम जी के बेटे अनिल शर्मा, स्व0 संतराम जी के बेटे सुधीर शर्मा, लता ठाकुर जी के बेटे रवि ठाकुर, अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे, विधान सभा अध्यक्ष रहे गंगुराम मुसाफिर, 4 बार के विधायक लखनपाल, राजेन्द्र राणा से चलता हुआ यह क्रम 4 बार के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट तक पहुंच चुका है और यह क्रम थमने वाला नहीं है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में घुटन है, कुंठा है क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने सनातन को समाप्त करने की घोषणा की है। श्रीराम मंदिर तुड़वाकर वहां स्मारक बनाने की योजना बनाई है। पाकिस्तान और चीन के प्रति राहुल गांधी व कांग्रेसियों का प्रेम झलक रहा है, भारत की सेना के प्रति भद्दा रवैया है। टुकड़े-2 गैंग और आतंकवादियों के प्रति कांग्रेस का स्नेह और तुष्टीकरण की नीतियों के कारण देश आहत है और कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुका है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का मतदाता इस बात से नाराज है कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हिन्दुओं को हराकर सरकार बनाने की बात बार-बार और ठोक बजाकर बोली है, इसका जवाब हिमाचल का मतदाता देने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मोदी जी के गरीब कल्याण, महिला कल्याण, किसान कल्याण व युवा उत्थान के नाम पर वोट मांग रही है जब कि कांग्रेस पाटी जातियों में देश को विभाजित करने के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा मोदी जी के नाम पर वोट मांग रही है, कांग्रेस मुस्लिम विकास माॅडल के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा श्रीराम, कृष्ण की संस्कृति देश की सुरक्षा, धारा 370, तीन तलाक के नाम पर वोट मांग रही है और कांग्रेस मोदी हटाओ के नाम पर वोट मांग रही है।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago