Categories: हिमाचल

कसुम्पटी में बस सेवा बंद करने पर बिफरी कांग्रेस, किया चक्का जाम

शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में बसों के रूट बन्द होने से कांग्रेस बिफर गई है। बसों के रूट बन्द किए जाने के विरोध में कसुम्पटी के कांग्रेसी विधायक अनुरुद्ध सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढली चौक में चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बसों का रूट बंद करने के विरोध ट्रैफिक रोककर एचआरटीसी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक चले चक्का जाम के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करवा दिया।

विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से उनके विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में बसों के 22 रूट बन्द कर दिए हैं। जिस कारण लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बसों के रूटों की समस्या को लेकर आरएम से मिलने गए थे लेकिन, आरएम कार्यालय में नहीं थे और मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ा। विधायक अनिरूद्ध ने मांग कि है कि कसुम्पटी में क्षेत्र में बसों की सुविधा बहाल की जानी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago