Follow Us:

महिलाओं को पांच गारंटियों के वायदे के साथ चुनावों में उतरेगी कांग्रेस

|

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने महिलाओं को दी जा रही पांच गारंटियों का पोस्टर रिलीज किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कांग्रेस सरकार को महिला हितेषी बताते हुए बीजेपी को जुमला पार्टी करार दिया है।

जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही महालक्ष्मी गारंटी के तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। दूसरा आधी आबादी-पूरा हक गारंटी के तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा। शक्ति का सम्मान योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा। उन्होंने बताया कि अधिकार के तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल योजना के तहत जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी। वन्ही जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं से किए हर वायदे को पूरा करती आई है। बीजेपी जूठी और जुमला पार्टी है। चुनावों को देखते हुए सिलेंडर और पेट्रोल के दाम कम किए गए हैं। देश की जनता बीजेपी की सच्चाई जान गई है। हर बार चुनावो में नया जुमला दिया जाता है। दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार की तरह ये भी एक जुमला है। 450 का सिलेंडर आज 900 का है। राजस्थान में चुनावो से पहले साढ़े चार सौ का सिलेंडर देने की बात कही थी लेकिन अब इसे जुमला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बीजेपी की सच्चाई जान चुकी हैं।