Categories: हिमाचल

IGMC में लंगर पर विवाद, ऑलमाइटी ब्लेसिंग का लंगर होगा बंद, IGMC प्रशासन ने काटा बिजली पानी

<p>लंबे वक्त से प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में ऑलमाइटी ब्लेसिंग द्वारा लगाए जा रहे लंगर पर ताले लग सकते हैं। पिछले एक साल से चल रहे लंगर विवाद में IGMC प्रशासन ने ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था का बिजली पानी काट दिया है। लंगर को पुलिस के पहरे के बीच आज ये कार्यवाही की गई है। हालांकि संस्था के अध्यक्ष सरबजीत बॉबी ने फ़ोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि वह पीजीआई में अपना ईलाज़ करवा रहे हैं। लंगर को लेकर पिछले लंबे वक़्त से विवाद के साथ राजनिती भी हो रही है।</p>

<p>कार्यवाही के बीच संस्था के सदस्यों ने हंगामा भी किया। इस कार्यवाही पर IGMC के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि देश के किसी भी हिस्से के अस्पतालों में इस तरह के लंगर के लिए जगह नहीं दी गई है। यहां तो जगह के साथ अवैध बिजली और पानी के कनेक्शन लिए गए थे। जिसको लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। उसी पर अमल करते हुए ये कार्यवाही की गई है ओर बिजली पानी काटा गया है।&nbsp;</p>

<p>गौर रहे कि संस्था यहां पर कैंसर रोगियों को भोजन देने का काम कर रही थी। उसी के साथ दूसरी संस्था भी दीन दयाल अस्पताल से लाकर लंगर खिला रही है। दोनों के विवाद के बीच सरबजीत सिंह बॉबी ने 31 मार्च 2021 तक लंगर बंद करने का ऐलान कर दिया था। लेकिन 31 मार्च को वह अपनी बात से मुकर गए। अब IGMC प्रशासन ने संस्था के लंगर वाली जगह का बिजली पानी काट दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि उनसे लंगर वाली जगह भी ले ली जाएगी। उसके बाद सवाल यही है कि IGMC में लंगर हमेशा के लिए खत्म होगा या दीन दयाल अस्पताल से लंगर ले जाकर IGMC में नोफल संस्था बांटेगी लंगर?</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

16 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

16 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

16 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

16 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

18 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

19 hours ago