Follow Us:

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, ऊना में जलशक्ति विभाग के 3 कर्मचारियों समेत 11 कोरोना पॉजिटिव

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज प्रदेश में दोपहर तक कोरोना के 26 नए मामले सामने आए है। वहीं, जिला ऊना में  जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों समेत 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कांगड़ा में 5, शिमला में 10 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

वहीं,  ऊना उपमंडल के डंगोली का 43 वर्षीय राजस्व विभाग का कर्मी संक्रमित पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 34 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी डयूटी के दौरान ही संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

जलशक्ति विभाग के 32, 51 और 55 वर्षीय तीन कर्मी संक्रमित हुए हैं। यह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। अंब की 35 वर्षीय महिला भी कोरोना की चपेट में आई है। यह चंडीगढ़ से लौटी थी। ग्राम पंचायत गगरेट का 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसमें फ्लू के लक्षण थे।

कुटलैहड़ क्षेत्र के लिदकोट का नागालैंड से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कुटलैहड़ क्षेत्र के ही डैन मंदली का लेह लद्दाख से लौटा 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुआ है। कुटलैहड़ क्षेत्र के ही समूर खुर्द का आबुधावी से लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के बढेड़ा का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

वहीं, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7 हजार 441 तक पहुंच चुकी है। इनमें एक्टिव केस 3 हजार 106 हो गए है। प्रदेश भर में करीब 5 हजार 236 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, प्रदेश में मौत का कुल आंकड़ा 53 है।

देखें हर जिले की रिपोर्टः