Follow Us:

प्रदेश में कोरोना का कहर, ऊना में निकले 21 पॉजिटिव मामले

दीक्षा बैंस, ऊना |

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसके साथ ही ऊना में  21 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। शनिवार को कोविड जांच के लिए पालमपुर भेजे गए 146 सैंपल्स में से 14 पॉजिटिव, 124 नेगेटिव और 08 सैंपल रिजेक्ट हुए है। इनमें अंब उपमंडल के प्रतापनगर की एक 43 वर्षीय महिला और उसके 14-14 वर्षीय दो बेटे संक्रमित पाए गए है।

अंब का 14 वर्षीय लड़का भी संक्रमित पाया गया है। गगरेट में एसडीएम कार्यालय से 42 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय युवक और अंबोआ का 33 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के पंजावर की 35 और 61 वर्षीय महिलाएं, सिंगा का 16 वर्षीय बालक, टाहलीवाल के एक उद्योग का 30 वर्षीय कर्मी, एक 27 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी और सेंसोवाल का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है ऊना उपमंडल के चड़तगढ़ की 30 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 21 सैंपल लिए गए थे जिसमें से 07 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। ऊना शहर के वार्ड 8 का एक 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी कोविड केयर अस्पताल हरोली में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिव नगर का 51 वर्षीय व्यक्ति और रक्कड़ कालोनी की 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए है।

गगरेट उपमंडल के अप्पर गगरेट की 43 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई गई है। जिला कांगड़ा के समनोली की 86 वर्षीय और 53 वर्षीय महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इनके सैंपल अंब ब्लॉक में हुए थे। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1248 हो गई है। जिसमें से 13 की मौत हो चुकी है।