Follow Us:

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में कोरोना की दस्तक, 4 डॉक्टर पाए गए पॉजिटिव

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां अस्पताल के 4 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर ईएनटी और सर्जरी विभाग के हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आईजीएमसी में चिकित्सकों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 4 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 1 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अस्पताल में डॉक्टरों के पॉजिटिव आने से मरीज भी सहमे हुए हैं। आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने मामलों की पुष्टि करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।