Follow Us:

कोरोना मरीज ने किया नियमों का उल्लंघन, विभाग ने दर्ज की FIR

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव के क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। उपमंडल कांगड़ाकी महिला मरीज ने होम आईसोलेशन का उल्लंघन किया जिस पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और महिला ने होम आईसोलेशन में रहने की बात स्वीकार की थी।

जब इस बात की प्रशासन को सूचना मिली कि तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी महिला के घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं थी। महिला नियमों का उल्लंघन कर रही है। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने तुरंत महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों के साथ उनके परिवार के सदस्यों पर प्रशासन की पूरी नजर है।