Follow Us:

प्रदेश में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, कांगड़ा और कुल्लू में 1-1 व्यक्ति ने तोड़ा दम

मृत्युंजय पुरी |

प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आज दो लोगों की मौत हुई है। इनमें कुल्लू में एक औऱ कांगड़ा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तंगरोटी निवासी 55 साल की महिला ने योल में भर्ती थी। महिला डायबटिज और अन्य बीमारी से ग्रस्त थी। महिला ने बीती देर रात दम तोड़ दिया। प्रदेश में आज दोपहर तक कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं।

इनमें हमीरपुर में 20 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 8, बिलासपुर और शिमला में 7-7 कोरोना पॉजिटिव के मामला सामने आए हैं। वहीं,  चंबा और मंडी में 2-2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रदेश में आज 60 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इनमें बिलासपुर में सबसे अधिक 23 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। इसके अलावा ऊना में 18 और  कांगड़ा में 17 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, शिमला में दो लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है।

देखें हर जिले की रिपोर्ट