Follow Us:

कोरोना पॉजिटिव शांता कुमार हुए टांडा शिफ्ट

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना पॉजिटिव होने के कुछ घंटे बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पालमपुर से मेडिकल कॉलेज टांडा शिफ्ट हो गए। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह यहां दाखिल हुए हैं। उनकी पत्नी शैलजा एक दिन पहले शुक्रवार को ही टांडा आ चुकी थीं। फिलहाल इस वक्त वह कोविड वार्ड में हैं। जबकि शांता आइसोलेशन वार्ड के प्राइवेट कमरा नम्बर 305 में रखे गए हैं। उनकी सेहत सही बताई जा रही है। वह बराबर सामान्य खानपान कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव हुए शांता कुमार अपने पालमपुर स्थित निवास से सीधे टांडा अस्पताल आए हैं। शांता परिवार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देश-प्रदेश में दुआओं का अंबार लगा हुआ है।