कोरोना का कहर बढ़ता भी जा रहा है। हालांकी लोग तेजी से ठीक भी हो रहे है। प्रदेश में शुक्रवार को सात जिलों से कोरोना वायरस के कुल 35 मामले सामने आए। जहां किन्नौर जिले से देर रात तीन पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं, सिरमौर से आईटीबीपी का जवान भी कोरोना की गिरफ्त में आया है। इनमें कांगड़ा जिले में 16, सोलन दो, सिरमौर एक, चंबा एक, मंडी दो, बिलासपुर से पांच, किन्नौर से तीन और हमीरपुर में तीन पॉजिटिव केस है।

वहीं आज छह जिलों से 20 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमे कांगड़ा से 11, हमीरपुर से 4, ऊना से दो और शिमला, सोलन औऱ चम्बा से एक-एक मरीज शामिल हैं। देर रात बिलासपुर जिले में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। संक्रमित दिल्ली, गुरूग्राम और सोनीपत से लौटे थे और क्वारंटीन थे। अधिकतर गुमारवीं क्षेत्र के हैं। साथ ही चंबा में एक मरीज ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 873 हो गया है। सक्रिय मामले 359 हैं। 495 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना संक्रमण से राज्य में सात की मौत हो चुकी है।

देखें हर जिले की रिपोर्ट

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…