Follow Us:

सोलनः पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लिया गया कोरोना सैंपल

पी.चंद, शिमला |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कोरोना के लिए सैंपल लिया गया। जल्द ही उनकी रिपोर्ट आने की सम्भवना है। कुछ दिन पहले हॉली लॉज में पूर्व मुख्यमंत्री के स्टॉफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य लाभ और विश्राम करने के लिए अपनी ससुराल कृष्णगढ़ चले गए थे।

बता दें की वीरभद्र सिंह यहां अपने साले और कृष्णगढ़ रियासत के वंशज, सोलन जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राणा अरुण सेन के रियासती निवास कुठाड़ पैलेस में ठहरे हुए हैं। बीते कल पूर्व मुख्यमंत्री का सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वस्थ है।