Follow Us:

प्रदेश में गत सप्ताह 1.14 फीसदी रही कोरोना की पॉजिटिविटी दर, देखें किस जिला में क्या रही पॉजिटिविटी दर

|

प्रदेश में 4 जुलाई, 2021 तक कुल 202642 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में निरंतर कमी आई है और आज कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1365 रह गई हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में 28 जून से 4 जुलाई, 2021 के दौरान कोविड के 977 पॉजिटिव मामले और पॉजिटिविटी दर 1.14 प्रतिशत दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 8328 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 68 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.82 प्रतिशत रही। चंबा में कुल 8749 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 179 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.05 प्रतिशत, हमीरपुर में कुल 9734 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 63 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.65 प्रतिशत, कांगड़ा में कुल 8980 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 110 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत, किन्नौर में कुल 1456 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 34 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही।

इसी तरह जिला कुल्लू में कुल 5191 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 57 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत रही। लाहौल स्पीति में कुल 601 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2 प्रतिशत, मंडी में कुल 5301 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 169 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 3.19 प्रतिशत रही। शिमला में कुल 8854 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 142 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.60 प्रतिशत, सिरमौर में कुल 7342 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 31 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत, सोलन में कुल 12483 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 43 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.34 प्रतिशत और जिला ऊना में कुल 8571 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 69 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.81 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 10 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं।