Categories: हिमाचल

देश आज मना रहा कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ

<p>कारगिल युद्ध के 20 साल आज पूरे हो गए हैं। पूरा देश कारगिल के विजय दिवस की वर्षगांठ मना रहा है। आज का दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के साहस, शौर्य और समर्पण का प्रतीक है। 26 जुलाई 1999 को आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज़ को भगाकर तिरंगा फहराया था। हालांकि, इस जंग में हमने कई बहादुर जवान खोए। हिमाचल के कैप्टन सौरभ कालिया और कैप्टन विक्रम बतरा जैसे और जवानों को इस युद्ध में खो दिया। इन शहीदों की याद में शहीद स्मारक, सड़कें और कॉलेज भी बनाए गए हैं।</p>

<p>बता हें कि कारगिल युद्ध में मां भारती के ललाट पर विजय का रक्त तिलक लगाने वाले 527 वीर योद्धा शहीद और 1300 से ज्यादा घायल हुए थे। इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य और बलिदान की उस सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया, जिसकी खुशबू हर सिपाही तिरंगे के सामने लेता है। आज का दिन है उन शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन उन शहीदों को समर्पित किया जाता है जिन्होंने अपना जीवन हमारे भविष्य के लिए बलिदान कर दिया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

60 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago