<p>हिमाचल पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में जगह-जगह डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करलियागया है। सभी आठ पुलिस कर्मियों को बुधवार को पालमपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।</p>
<p>बता दें कि पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की टीम ने अलग-अलग जगहों पर नौकरी कर रहे इन आठ पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया था। इनमें से छह के खिलाफ भवारना और दो के खिलाफ पालमपुर में मामला दर्ज था।</p>
<p>पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे इन जवानों को पुलिस ने बनगढ़, जंगलबैरी और सकोह बटालियन से गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड बिक्रम ने फर्जी तरीके से इन जवानों की लिखित परीक्षा पास करवाई थी। इसके बाद ये पुलिस जवान फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती हो गए थे।</p>
<p>वहीं, एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ पुलिस कर्मियों को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।</p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…