Follow Us:

Covid19: प्रदेश में शाम तक आए 169 मामले, 575 हुए स्वस्थ, 5 की मौत

पी. चंद |

प्रदेश में लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज शाम तक 5 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें कांगड़ा में 1, शिमला में 2, सोलन में 1 औऱ ऊना में 1 मौतें शामिल है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 788 हो गया है। प्रदेश में कोरोना के 169 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। जबकि आज 575 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 

आज आए मामलों में बिलासपुर से 14, चंबा 18, हमीरपुर 17, कांगड़ा 44, मंडी 42, शिमला 33, और सोलन से एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 48 हजार 523 हो गया है। इसमें से 7 हजार 314 मामले अभी भी एक्टिव हैं। प्रदेश में अभी तक 40 हजार 376 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को प्रदेश में 2475 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 730 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जबकि 59 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 1686 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकि है।