Follow Us:

Covid 19: हिमाचल में बुधवार को आए 261 मामले, 2 मरीजों की मौत

पी.चंद |

प्रदेश में एक बार फिर तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 को पार कर रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना के 261 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 118 मामले अकेले जिला कांगड़ा में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 15 स्कूल बच्चे भी शामिल हैं।

वहीं, आज 48 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से एक मौत जिका कांगड़ा और 1 मौत शिमला में हुई है। इन 2 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3725 हो गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 223406 हो गया है। इसमें से 1972 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 217693 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 11631 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 11300 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 236 पॉजिटिव आए हैं। अभी 95 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।