<p>प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना से 27 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 2665 हो गया है। वहीं, दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 440 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4652 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। </p>
<p>आज आए मामलों में बिलासपुर से 27, चंबा 6, हमीरपुर 74, कांगड़ा 168, किन्नौर 1, शिमला 37, सिरमौर 71, सोलन 3 और ऊना से 53 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 175824 हो गया है। इसमें से 27280 मामले अभी भी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 145854 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं जबकि 2665 लोगों की कोरोना से दुखद मौत हुई है। </p>
<p>बता दें कि शनिवार दोपहर तक प्रदेश में 2941 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 295 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 6 पॉजिटिव आए हैं। अभी 2640 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। <br />
</p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…